LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

नाबालिग भतीजा ने दिया हत्या को अंजाम..दो नाबालिगों के साथ उतारा मौत के घाट..अपराध छिपाने के लिए घर में लगाई आग

आदतन नशेड़ी भतीजा ने सगी बुआ को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर–बिल्हा पुलिस ने नशे का आदतन शिकार नाबालिग भतीजा को बुआ की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसा्र नाबालिग भतीजा अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। अपराध छिपने के लिए घटना को दुर्घटना का रूप देने घर में आग भी लगाया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों समेत एक अन्य आरोपी देवकुमार रात्रे को भी गिरफ्तार किया है। 
 बिल्हा पुलिस के अनुसार पौंसरी निवासी बलदाऊ यादव ने 9 फरवरी को गुम इंसान दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन जामफुल यादव बिना बताये कही चली गयी है। छानबीन कार्रवाई के दौरान 11 फरवरी को जानकारी मिली कि ग्राम पौसरी स्थित मृतिका के घर के कमरे से गंध आ रही है।  खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम सरपंच और शिकायत कर्ता के सामने दरवाजा खोला गया। कोठी अंदर से रेत को हटाकर जामफुल यादव का शव बाहर निकाला गया।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि जामफुल यादव के सिर पर प्राणघातक चोंट किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इसी बीच  पुलिस को जानकारी मिली कि बददाऊ का नाबालिग भतीजा नदारद है। इसके बाद नाबालिग को तत्काल हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पहले तो  गुमराह किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि अपने  साथियों के साथ मिलकर हत्या किया है। नाबालिग भतीजा ने बताया कि मृतिका बुआ छोटी-छोटी बातो पर डाॅटती फटकारती थी। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि नाबालिग नशा का आदतन शिकार है। पैसो के लालच और रोज रोज के डाॅट फटकार से तंग आकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
 पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि 6 फरवरी की रात्रि 11 बजे बुआ घर में सो रही थी। इसी दौरान रपली से सिर और गले पर हमला किया। और बुआ कि मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या करने के बाद बुआ के गले मे तीन पत्ती सोने की माला देवकुमार रात्रे के पास बेचा दिया। 5000 रूपयो से गहन में रखी मोबाईल छुड़ाया।  तीन हजार खा पीकर खर्च कर दिया। नाबालिग आरोपी ने जानकारी दिया कि
हत्या को छिपाने के लिए  साथियो के साथ शव को घर की कोठी मे छिपाया। दुर्घटना का रूप देने के लिए 9 फरवरी को घर मे आग लगाया।
पुलिस ने आरोपी देवकुमार रात्रे से सोने की माला, मोटर सायकल बरामद किया है। हत्या में उपयोग किए गए रपली को भी जब्त किया है। आरोपी देव कुमार रात्रे समेत तीनो नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close