LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन की कार्ययोजना…कलेक्टर का आदेश…डेढ़ करोड़ में बनाएंगे नया शौचालय..मरम्मत खर्च करेंगे 97 लाख

बनाएंगे 147 नया शौचालय..454 टॉयलेट का होगा मरम्मत

बिलासपुर—हाईकोर्ट ने शासन प्रशासन को शासकीय स्कूलों के टॉयलेटों की स्थिति को संज्ञान में लिया है।जनहित याचिका के रूप में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि स्कूलों में टायलेट की स्थित ठीक नहीं है। हालत सुधारने और तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए शासन प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर शौचालय निर्माण मरम्मत फैसला किया है। कार्ययोजना के तहत कलेक्टर शरण ने नवीन शौचालय निर्माण के लिए 1.51 करोड़ और मरम्मत के लिए 97 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान किया है। नये शौचालय निर्माण पर प्रति टाॅयलेट एक से दो लाख रूपये खर्च होंगे। जबकि छोटे टायलेट की मरम्मत पर 25 हजार और ज्यादा बड़े टायलेट की मरम्मत  40 हजार रुपए में किया जाएगा। कलेक्टर ने कार्यो के लिए एजेंसी नगर निगम, जनपद पंचायत और नगर पंचायत को बनाया है।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शासन प्रशासन ने बिना टायलेट वाले स्कूल में नया टायलेट और जर्जर टायलेट की मरम्मत को लेकर कार्ययोजना तैयार किया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नये शौचालय के लिए 1 करोड़ 51 लाख की लागत से 147 टायलेट बनाने का फैसला किया है। बालकों के लिए 76और  बालिकाओं के लिए 71 शौचालय बनाये जाएंगे।
कोटा ब्लाॅक के विभिन्न स्कूलों में 5, मस्तूरी ब्लाॅक में  67, नगर पंचायत मल्हार के 1 स्कूल में , बिल्हा ब्लाॅक के विभिन्न स्कूलों में 52 कार्य होंगे। इसी तरह बोदरी नगर पंचायत में 2 , नगर निगम बिलासपुर में 6 कार्य और तखतपुर ब्लाॅक में 14 टायलेट निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जिले में शौचालय मरम्मत पर 96 लाख 90 हजार खर्च होंगे। मतलब प्रशासन ने  454 कार्य को मरम्मत करने को कहा है। बालाकों के लिए 211 और  बालिकाओं के लिए 243 शौचालयों को ठीक किया जाएगा।
मरम्मत अभियान के तहत कोटा ब्लाॅक के विभिन्न स्कूलों में 105 कार्य, नगर पालिक परिषद रतनपुर में 3 कार्य, बिल्हा ब्लाॅक के विभिन्न स्कूलों में 143 कार्य किए जाएँगे। इसके अलावा नगर पंचायत बोदरी में 2, नगर पालिक निगम बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में 70 शोचालयों का मरम्मत किया जाएगा। इसी तरह तखतपुर ब्लाॅक के विभिन्न स्कूलों में 129 और मस्तूरी ब्लाॅक में 2 शौचालयों का मरम्मत किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button