LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

दिल्ली में बिलासपुर रेल मंडल की गूंज..केन्द्रीय मंत्री ने बताया बुधवारी का दुखदर्द..कहा..प्रबंधन की मनमानी ने किया नाक में दम

दिल्ली तक पहुंची बिलासपुर रेल मण्डल की शिकायत

बिलासपुर—केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने एक दिन पहले बिलासपुर रेल मंडल प्रबंधन को लिखे 18 बिन्दू पत्र को दिल्ली में पेश किया है। तोखन साहू रेल मंत्रालय के सामने बिलासपुर रेल मण्डल प्रबंधन की शिकायत भी दर्ज कराया है। इस दौरान उन्होने बिलासपुर रेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही लगाए गए आरोपों की जांच कर बिलासपुर की जनता को न्याय दिलाने की बात कही है। इस दौरान तोखन ने मंत्रालय  के सामने बुधवारी के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों की पीड़ा को भी जाहिर किया।
           जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर रेल मण्डल की लापरवाही और शिकायतों को लेकर प्रबंधन को 18 बिन्दू का पत्र लिखा। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा। बहरहाल मामला अब तक पहुंच गया है। केन्द्रीय मंत्री नेबिलासपुर रेल मण्डल की लापरवाही और भर्राशाही की वस्तुस्थिति से आला नेताओं को अवगत कराया। 
 
 केन्द्रीय आवासन मंत्री ने दिल्ली दरबार को बताया कि कुंभ के दौरान प्रबंधन ने सारनाथ को रद्द किया। जिसके चलते जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रेल प्रबंधन की तानाशाही से सफाई कर्मचारी परेशान हैं। अमृत स्टेशन योजना का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। बिलासपुर शहर की बहुत बड़ी आबादी स्टेशन से दूर रहती है। बिना बताये शहरी रेलवे टिकट आरक्षण केन्द्र बन्द कर जनता की परेशानियों को प्रबंधन ने बढ़ा दिया है। बुधवारी बाजार मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का फैसला अब तक लागू नहीं किया गया है। प्रबंधन की तरफ से ना ही जानकारी दी जा रही है।
        तोखन ने जानकारी दिया कि कोयला परिवहन और निरीक्षण के दौरान भारी लापरवाही को अंजाम दिया जा रहा है। कुछ कोयला व्यवसायी बिलासपुर रेल प्रबंधन को अपनी जागीर समझ बैठे हैं। अधिकारी भी कोयला माफियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। एनजीटी के दिशा निर्देशों का भी माखौल उड़ाया जा रहा है। मनमानी तरीके से मानक को दरकिनार कर रेल साइडिंग का निर्माण बिलासपुर वासियों के लिए बहुत बड़ी समस्या है।  इसके अलावा मंत्री ने रेल प्रबंधन को दिए गए 18 बिन्दु के बारे में विस्तार से बताया है ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav उनके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close