LIVE UPDATE
india

Gold and silver prices crash-सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: सवा लाख से नीचे आया सोना, चांदी भी 1.50 लाख के पार

देश के वायदा बाजार से लेकर दिल्ली सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. खास बात तो ये है कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सवा लाख रुपए से काफी नीचे आ गया है. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत 1.50 लाख रुपए से नीचे देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में सोना और चांदी कितने रुपए पर मिल रहा है.

Gold and silver prices crash/दिल्ली /राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसने निवेशकों और उपभोक्ताओं दोनों का ध्यान खींचा है।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोना अब सवा लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है, जबकि चांदी की कीमतें भी 1.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे लुढ़क गई हैं। जानकारों का मानना है कि इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव में कमी आना है, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षित निवेश (सेफ हैवन) की मांग में कमी आई है।

Gold and silver prices crash/विशेषज्ञ यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में 5 से 10 फीसदी तक की और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे दिल्ली में सोने की कीमतें 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आ सकती हैं।

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में 4,100 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 1,21,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक बाजारों में भी सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को यह कीमती धातु 1,25,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

Gold and silver prices crash/स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी प्योरिटी वाला सोना भी 4,100 रुपए गिरकर 1,21,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था। विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को सोने में और गिरावट आई और सुरक्षित निवेश की घटती मांग के कारण यह गिरावट और बढ़ गई, जिससे बिकवाली तेज हुई और पीली धातु की कीमतें तीन हफ्ते के निचले स्तर पर आ गईं।

चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को भारी गिरावट देखी गई। इसमें 6,250 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 1,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।

एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को यह सफेद धातु 1,51,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी बाजारों में सोने और चांदी में ​बड़ी गिरावट (Gold and silver prices crash)

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना दबाव में रहा और 94.36 डॉलर या 2.37 फीसदी की गिरावट के साथ 3,887.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में, यह 132.02 डॉलर या 3.21 फीसदी की गिरावट के साथ 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे बंद हुआ था। हाजिर चांदी में भी भारी गिरावट देखी गई, जो 2.85 फीसदी गिरकर 45.56 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ गई।

यह गिरावट तकनीकी बिकवाली के कारण हुई है, जो 4,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर के स्तर को बनाए रखने में इंट्रा-डे की विफलता के बाद हुई।

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 3,329 रुपए की गिरावट के साथ 1,17,628 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। शाम 6 बजकर 20 मिनट पर सोना 2,708 रुपए की गिरावट के साथ 1,18,249 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। उल्लेखनीय है कि सोना अपने लाइफ टाइम हाई से अब तक 14,666 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है। 17 अक्टूबर को सोना 1,32,294 रुपए के साथ अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था।

वहीं दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत में 4,061 रुपए की गिरावट देखने को मिली और कीमतें 1.40 लाख रुपए से नीचे आते हुए 1,39,306 रुपए पर आ गई। खास बात यह है कि 17 अक्टूबर को चांदी के दाम 1,70,415 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए थे, उसके बाद से चांदी की कीमतों में 31,109 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है। शाम 6 बजकर 25 मिनट पर चांदी की कीमत 1,777 रुपए की गिरावट के साथ 1,41,590 रुपए पर कारोबार कर रही थी।

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के कारण हाजिर सोना दबाव में बना हुआ है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग व्यापार समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप देने वाले हैं, जिसके बाद आगे की बैठकें होने की संभावना है।

ट्रंप द्वारा जापान के साथ व्यापार समझौते पर विश्वास व्यक्त करने से भी सर्राफा की कीमतों पर असर पड़ा है। गोल्ड ईटीएफ से निकासी 24 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन कम रही, जिससे कीमतों पर और दबाव पड़ा। विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक बुधवार को अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के नीतिगत नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है, जिसका असर भी बाजार पर देखने को मिल सकता है।

Back to top button