डंडा मारकर मोबाइल छीनते थे आरोपी, पुलिस ने मिनटों में खेल खत्म किया

बिलासपुर… ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाकर डंडा मारकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। तोरवा थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल के साथ-साथ पहले की वारदातों में छीने गए 6 मोबाइल फोन कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
वारदात का तरीका
24 सितम्बर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मेहंदी हसन ट्रेन से रायपुर जा रहे थे। बिलासपुर आउटर के पास ट्रेन धीमी हुई तो आरोपी गिरोह ने यात्री को डंडा मारकर मोबाइल गिरा दिया और फिर उसे लूटकर फरार हो गए। ट्रेन से कूदने की कोशिश में पीड़ित युवक घायल भी हो गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिन 4 आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम इस प्रकार हैं । प्रवीण कुमार यादव , निवासी शांति विहार कॉलोनी महमंद, थाना तोरवा।अखिलेश दास, निवासी हेमू नगर, चंदन पान ठेला के पास, थाना तोरवा।अंकुश ललपुरे, निवासी हेमू नगर, थाना तोरवा। निकेश यादव, निवासी शंकर नगर यादव मोहल्ला, थाना तोरवा।
पुलिस की कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। गहन छानबीन और पतासाजी के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने मोबाइल लूट की वारदात स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से 1 लूटा गया मोबाइल और पहले यात्रियों से छीने गए 6 अन्य मोबाइल बरामद किए गए।





