LIVE UPDATE
Bilaspur

नशे के सौदागरों पर तगड़ा प्रहार: 114 नग नशीली दवाइयाँ बरामद,3 गिरफ्तार

बिलासपुर…नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 114 नग नशीली दवाई (Buprenorphine Injection) जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया। पुलिस का अभियान नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि “नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस शून्य सहिष्णुता यानी ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशे की जड़ तक पहुँचकर उसे खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। समाज की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य खतरे में डालने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दिनांक 8 सितंबर को ज्वाली नाला क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपियों से 62 नग नशीली दवाई बरामद की। इसके बाद 9 सितंबर को तीसरे आरोपी से 52 नग दवाई बरामद की गई। कुल 114 नग (228 ML) दवाइयाँ पुलिस ने जब्त कर लीं।

गिरफ्तार आरोपियों में निकेत वस्त्रकार, जयंत वस्त्रकार और दुर्गा वर्मा शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली गई है।

थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब एण्ड-टू-एण्ड विवेचना और वित्तीय जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी।

एसपी रजनेश सिंह ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ पुलिस का साथ दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। “हमारी कोशिश है कि बिलासपुर नशे से मुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ समाज बने। अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close