Chhattisgarh
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह…मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)। रजत जयंती वर्ष एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में दोपहर 03.00 बजे बाजार पारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदिम जाति विकास, पशुपालन विभाग एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का और जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो कि 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर हर वर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी उनके 137वें जन्म दिवस पर जिले के शिक्षकों को सम्मानित कर इस अवसर को विशेष रूप दिया जाएगा।





