LIVE UPDATE
Bilaspur

ऑपरेशन प्रहार:पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी का मोबाइल बेचने वाला गिरफ्तार, गुंडा बदमाश की डिक्की से खुखरी बरामद

बिलासपुर…त्योहारी सीजन के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बिलासपुर पुलिस “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान के अंतर्गत चोरी के मोबाइल की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारियां की हैं।

चोरी का मोबाइल बेचने वाला गिरफ्तार

“ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने चोरी का मोबाइल बेचने आए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी अतुल यादव नूतन चौक, सरकंडा का रहने वाला है । आरोपी को बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से चोरी की  मोबाइल बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35(ई) बीएनएसएस और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अभय सिंह बेस ने बताया कि चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वालों पर आगे भी सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 बदमाश की डिक्की से खुखरी बरामद, गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने पिकेट चेकिंग के दौरान बदमाश को हथियार और शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। आरोपी देवेन्द्र इंगले  जूना बिलासपुर रहने वाला है। स्कूटी CG10BT9265 की। तलाशी में डिक्की से खुखरीनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 25 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गुंडे-बदमाशों और अशांति फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close