LIVE UPDATE
Bilaspur

गौ संरक्षण और सामाजिक सद्भावना का अद्भुत मिसाल..भाई की याद में मां-बेटे का संकल्प..अंतिम सांस तक चलाएँगे यह मुहिम

बिलासपुर… कोरोना संक्रमणकाल में परिवार से अपनों को खोने का दुख सहने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी और उनकी मां रामदुलारी केशरवानी ने अपने छोटे बेटे,भाई अजय केशरवानी की स्मृति में आज एक पुनीत कार्य की शुरुआत की – “एक रोटी गौ माता के नाम” अभियान।

कार्यक्रम में वाराणसी के विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक और सवा लाख महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। पंचम दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम के समापन पर हवन, पूजन और दिव्य आरती का आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर मां रामदुलारी और विजय केशरवानी ने गौमाता के सामने संकल्प लिया और उन्हें रोटी अर्पित की। विजय ने बताया कि भाई की यादों को संजोने और उनकी स्मृति में यह कार्य करना उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विजय ने आगे कहा कि इस अभियान को स्कूलों तक फैलाया जाएगा।  बच्चों से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने टिफिन में एक रोटी गौ माता के नाम लेकर आएँ। इससे बच्चों में गौ माता के प्रति प्रेम और सद्भावना की आदत विकसित होगी। उनका मानना है कि यह पहल भावी पीढ़ी को सनातन परंपरा से जोड़ने और गौ संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने में सहायक होगी।

पंचम दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान के अंत में उपस्थित सभी ने हवन पूजन और आरती में भाग लिया और अजय के स्मृति कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close