LIVE UPDATE
Bilaspur

नाबालिग से दुष्कर्म : तीन आरोपी दोषी, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 20-20 साल की सजा

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)…फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने रामानुजगंज जिले के रघुनाथ नगर थाने में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई है। अदालत ने महेंद्र खैरवार,  पत्नी कबिलासो और ठाकुरदास कुशवाहा  को 20-20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा के साथ 20-20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं किया गया, तो तीन-तीन वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, मामला 24 फरवरी 2023 को नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोपी महेंद्र खैरवार ने विवाह का झांसा देकर नाबालिग को अपने घर में रखा और दो सप्ताह तक लगातार दुष्कर्म किया। इस दौरान महेंद्र की पत्नी कबिलासो पीड़िता को आरोपियों के साथ रहने के लिए मजबूर करती थी और पैसे का लालच देती थी। पीड़िता को दिन में जंगल में छुपाकर रखा जाता और रात में घर लाया जाता। परिवारजन इस दौरान समझते थे कि बच्ची अपने नानी के घर है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 363, 366, 368, 370, 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना पूरी की। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए कड़ी सजा सुनाई, जो कि न्याय की प्रतीक मानी जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close