LIVE UPDATE
Bilaspur

हाईकोर्ट सख्त: कुत्ते द्वारा चाटे भोजन का मामला… प्रभावित बच्चों को मुआवजा देने का आदेश..

बिलासपुर…छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विद्यालय में बच्चों को कुत्ते द्वारा चाटे गए भोजन परोसने की घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बिभु दत्त गुरु की खंडपीठ में 19 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि रेबीज संक्रमण घातक है और ऐसी लापरवाही छात्रों की जान से खिलवाड़ के बराबर है।

न्यायालय ने इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा था, जिसमें यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए थे कि क्या सभी छात्रों को एंटी रेबीज टीका लगाया गया? दोषी शिक्षकों/प्रधान पाठक व स्व सहायता समूह के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?प्रभावित छात्रों को मुआवजा दिया गया या नहीं? भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे?

शासन की ओर से प्रस्तुत शपथ पत्र में बताया गया कि प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया है, संबंधित स्व सहायता समूह को हटा दिया गया है तथा सभी प्रभावित बच्चों को एंटी रेबीज टीका लगाया गया है।

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने का आदेश जारी करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग को ठोस एहतियाती कदम उठाने होंगे। अदालत ने साफ किया कि विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी है जिसे गरिमा और सम्मान के साथ निभाया जाना चाहिए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close