LIVE UPDATE
Bilaspur

हजारों करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा झटका.. 29 आबकारी अधिकारियों की अर्जी खारिज…हाईकोर्ट ने कहा..पहले सरेंडर करें

बिलासपुर…छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फंसे आबकारी विभाग के अधिकारियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। सोमवार को हाईकोर्ट की जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने सभी 29 आरोपी अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की गिरफ्तारी से बचने के लिए अधिकारियों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि आरोपी निचली अदालत में सरेंडर करें और वहीं से जमानत के लिए आवेदन लगाएं।

बताया जाता है कि इस हजारों करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ओवर बिलिंग, नकली बारकोड और डमी कंपनियों के जरिए भारी-भरकम वसूली की गई। मामले की जांच के बाद EOW ने 29 अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चालान पेश किया था।

इससे पहले कोर्ट ने दोषी अधिकारियों को 20 अगस्त तक हाजिर होने का आदेश दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए ही सभी आरोपियों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। शासन की ओर से इसका कड़ा विरोध किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close