LIVE UPDATE
Bilaspur

भगवान भोलेनाथ के घर चोरी…पुलिस ने दो शातिर भक्तों को किया गिरफ्तार…पूछताछ में आरोपियों ने खोला चोरी का राज

आरोपियों ने कई मंदिरों में चोरी करने का अपराध कबूला

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने भगवान भोलेनाथ के घर यानी मंदिर से शिवलिंग में जड़े नाग और कलश को पार करने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि कर्रा गांव के तालाब स्थित शिव मंदिर से तांबे का नाग और कलश समेत घंटी और त्रिशुल को पार किया है। आरोपियों ने इसके अलावा अलग अलग क्षेत्र स्थित अन्य मंदिर से भी चोरी का जुर्म कबूल किया है। पकड़े आरोपी ना केवल आदतन बदमाश है। बल्कि दोनों के खिलाफ अलग अलग थानों में अपराध भी दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों का नाम अमन साहू और अर्जुन देवार है। दोनो चैडापारा थाना सीपत के रहने वाले हैं। 
सीपत पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों से आसपास के गांव स्थित मंदिरों से कीमती सामनों को लेकर लगातार चोरी की शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में कर्रा गांव निवासी कुंजराम ने मंदिर से भगावान का सामान चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायत कर्ता ने बताया कि गांव स्थित बंधवा तलाब के पास शिव मंदिर है। देर रात्रि मंदिर में अज्ञात आरोपी शिवलिंग में लगे तांबे के सर्प और कलश पार कर दिया है। आरोपी ने  त्रिशूल, घंटी अन्य सामग्री की चोरी भी की है।
मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए), 3(5) का अपराध दर्ज किया गया। छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी अमन साहूं को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अर्जुन देवार के साथ चोरी का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि अर्जुन देवार के साथ ग्राम  कर्रा के अलावा दोनों ने मिलकर गुड़ी, धनिया स्थित राम मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।  पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को गिरफ्तार जेल दाखिल कराया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close