तिरंगे की शान में डूबा बिलासपुर – उच्च न्यायालय से कलेक्ट्रेट तक भारत माता की जयघोष..RRNMU ने मां भारती के सपूतों को कुछ इस तरह किया याद

बिलासपुर….देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर का हर कोना तिरंगे की गरिमा और देशभक्ति के उल्लास से सराबोर रहा। सरकारी, न्यायिक और प्रशासनिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया।
उच्च न्यायालय में गरिमा और भव्यता का संगम
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर में समारोह माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुमेर सिंह की अध्यक्षता में भव्य रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सीआरपीएफ और एसएएफ कैडेट्स के भव्य मार्श-पास्ट और गार्ड ऑफ ऑनर ने माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। मुख्य न्यायाधीश ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के अमर बलिदान को स्मरण करते हुए सभी को देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।और “ई-साइकिल” भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश भी दिया गया।
कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग में देशभक्ति का उल्लास
कलेक्ट्रेट बिलासपुर और नए व पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके बाद कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उन्होंने सहकारी बैंक में भी ध्वजारोहण किया, जहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश सेवा के संकल्प को दोहराया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।
RRNMU में संकल्प और सम्मान का पर्व
सेदरी स्थित आरआरएनएमयू (मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय) में अधीक्षण अभियंता वरुण सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “हम अपने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन भर के ऋणी हैं और रहेंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि मिलकर देश की आन-बान-शान की रक्षा करें और जनहित में पूरी निष्ठा से कार्य करें।” वरुण ने कहा कि हमें अपने बलिदानों पर गर्व है और उन्होंने भारत माता की निस्वार्थ सेवा करते हुए अपने जीवन को अर्पित कर दिया अथक संघर्ष करते हुए भारत मां की वीडियो को न केवल तोड़ा बल्कि अपने बच्चों को आजादी की समृद्ध विरासत भी दिया। हमें न केवल अपनी समृद्धि विरासत को संरक्षित करने की जिम्मेदारी मिली है बल्कि महान बलिदानों के पद चोन पर चलते हुए भारत माता के सबूत की सेवा करने का अवसर मिला है इस दौरान वरुण राजपूत ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को सेवा सुश्रुषा का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जन गण मन का सामूहिक गायन किया। भारत माता की जयकारा किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
एयरपोर्ट और सीआरपीएफ सेंटर में जज़्बा
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में एयरपोर्ट डायरेक्टर के नेतृत्व में ध्वजारोहण हुआ, जहां कर्मचारियों, एटीसी स्टाफ, सुरक्षा बलों और एयरलाइंस प्रतिनिधियों ने तिरंगे को सलामी दी और यात्री सेवा को और उत्कृष्ट बनाने का संकल्प लिया।
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, बिलासपुर में उप महानिरीक्षक राज कुमार ने ध्वजारोहण किया। ‘हर घर तिरंगा’ रैली, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जवानों की सलामी ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।
एक स्वर – देश सेवा ही सर्वोच्च धर्म
जगह-जगह आयोजित सभी इन सभी कार्यक्रमों में एक ही संदेश स्पष्ट रूप से गूंजा – आजादी की रक्षा, शहीदों का सम्मान और जनसेवा में पूर्ण समर्पण ही सच्ची देशभक्ति है। बिलासपुर ने आज एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब तिरंगा लहराता है, तो पूरा शहर उसके सम्मान में एकजुट हो जाता है।