LIVE UPDATE
Bilaspur

खिड़की तोड़ अलमारी साफ,.. सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज.. सोना-नकदी चोर ऐसे हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर। राखी के मौके पर जब एक महिला अपने भाई को राखी बांधने गई l इसी दौरान सूने घर में सेंध लगाकर चोर ने सोने-नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चकरभाठा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, चकरभाठा निवासी दुर्गा कौशिक 9 अगस्त को अपने बच्चों के साथ ग्राम परसदा स्थित मायके गई थीं। लौटकर आने पर उन्होंने देखा कि घर की खिड़की और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से एक सोने का लॉकेट, दो सोने के कान के टॉप्स, दस नग सोने के मोती और 5 हजार रुपये नकद, कुल 50 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू ने टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की पहचान वीरेंद्र विश्वकर्मा, निवासी हिर्री माइंस के रूप में हुई। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की और चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भारत सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े और योगेंद्र खूंटे का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close