LIVE UPDATE
Bilaspur

गांजा के गोरखधंधा पर पुलिस का शिकंजा: युवक और महिला गिरफ्तार..भारी मात्रा में बरामद हुआ गांजा

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई को कार्रवाई चिंगराजपारा क्षेत्र स्थित काली मंदिर के पास अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी,  नगदी भी जब्त

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काली मंदिर चिंगराजपारा के पास एक युवक और महिला गांजा बेच रहे हैं। सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक निलेश पांडे ने एक टीम गठित कर दबिश दी।

मौके पर दो संदिग्ध राजेन्द्र साहू  और संध्या सिंह ठाकुर पकड़े गए। तलाशी में राजेन्द्र साहू के पास से 1.15 किलो गांजा, और 1600 रुपये नगद, बरामद हुआ। जबकि महिला के पास से 2.59 किलो गांजा और 4,650 रुपये नगद जब्त किया ।

पति पर भी आरोप, तीसरा आरोपी फरार

पूछताछ में महिला संध्या सिंह ठाकुर ने बताया कि गांजा उसका पति सतीश सिंह ठाकुर उर्फ धन्नू देता है। और बिक्री के लिए मजबूर करता है। फिलहाल तीसरा आरोपी धन्नू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई,

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close