LIVE UPDATE
Bilaspur

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई.. सिरगिट्टी-मस्तूरी में छापेमारी…6 वाहन बरामद

बिलासपुर…खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला खनिज विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई की। उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में गठित टीम ने चकरभाठा, सिरगिट्टी, मस्तूरी, जयरामनगर और पिरय्या क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया । साथ ही कुल 6 वाहन जब्त किए हैl

कार्रवाई के दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र में बिना वैध परिवहन पास के रेत से लदे 2 हाइवा, गिट्टी-डस्ट से भरा 1 हाइवा, और ईंटों से लदा 1 ट्रैक्टर पकड़ा गया। वहीं मस्तूरी से अवैध रूप से रेत ले जा रहे 1 हाइवा वाहन और पिरय्या क्षेत्र से मिट्टी-ईंट परिवहन करते 1 माजदा वाहन को भी जब्त किया गया।

सभी वाहन पुलिस थाना सिरगिट्टी एवं जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखे गए हैं। प्रशासन ने दोहराया कि खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close