LIVE UPDATE
Bilaspur

कोरी डेम मे स्टंटबाजी…पुलिस ने बोला धावा..7 पर कार्रवाई… टूटी नशे की रफ्तार”

बिलासपुर…. सप्ताहांत में पिकनिक स्पॉट कोरी डेम कोटा में शराब पीकर वाहन चलाने और स्टंट करने की घटनाओं को देखते हुए कोटा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। “चेतना विरुद्ध नशा और प्रहार अभियान” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में शनिवार को 7 आरोपियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई है l 2 लोगों से 2000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए स्टंट कर रहे थे,। जिससे न केवल उनकी बल्कि वहां मौजूद अन्य लोगों की जान को भी खतरा था।

लगातार हो रही है कार्रवाई,  नहीं सुधर रहे शौकीन

कोटा पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह भी 16 आरोपियों के विरुद्ध इसी स्थान पर शराब पीकर वाहन चलाने और स्टंट करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दुबारा वही हरकत दोहराई गई, जिससे पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी।

पुलिस की सख्त चेतावनी

कोटा थाना पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में भी कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते या सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close