LIVE UPDATE
Bilaspur

रातभर ताबड़तोड़ चेकिंग – चाकूधारी गिरफ़्तार, नशे में मिले दर्जनभर लोग”

बिलासपुर…शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सकरी पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया . ।,  दो युवकों को घातक धारदार फैंसी चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए 12 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सकरी थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान दो व्यक्तियों से धारदार चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

  1. लक्की पांडे, पिता गोपाल पांडे, निवासी , सकरी
  2. साहिल खान, पिता अकरम खान, निवासी रायपुर

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 12 व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

 पुलिस ने कार्रवाई कर राजकुमार वर्मा, रविशंकर साहू, सागर शुक्ला, समीर सरजाल, वैभव शुक्ला, वीरेंद्र ध्रुव, अशोक साहू, राम अवतार यादव, निखिल सूर्यवंशी, सुखदेव साहू, राजू साहू और प्रियांक अग्रवाल को हिरासत में लिया।

पुलिस ने  स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम जनता को एक सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण मिल सके।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close