LIVE UPDATE
Bilaspur

आर्थिक नाकेबंदी से गरमाया छत्तीसगढ़..कांग्रेस का अडानी पर सीधा वार: महंत और अटल ने कहा..कांग्रेस को रोकना..ED व CBI के बस की बात नहीं

बिलासपुर… प्रदेश की राजनीति में उबाल लाते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज प्रदेश व्यपीज़ आर्थिक नाकेबंदी कर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिलासपुर स्थित पेंड्री बइपास रोड पर दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच दो घंटे तक नेशनल हाईवे को कांग्रेस नेताओं ने जाम किया।

प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ विधानसभा  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

 प्रदर्शन का मुख्य उद्देश दो दिन पहले ईडी ने कार्रवाई कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र को शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया इस।बात को लेकर कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार और ईडी पर हमलावर है।

लेकिन कांग्रेस नेताओं ने 2 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की वजह प्रदेश के खनिज संसाधनों को अडानी को समर्पित किए जाने के विरोध में होना बताया। भाषणबाजी के दौरान अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाए कि “छत्तीसगढ़ को अडानी के हवाले कर दिया गया है,। भाजपा सरकार प्रदेश की संपत्तियों को निजी हाथों में गिरवी रख रही है।”

केंद्र-राज्य सरकार पर हमला

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि “प्रदेश सरकार  को न तो आदिवासियों की चिंता है और न। ही जन सामान्य की परवाही ही है। आदिवासियों हितों के संरक्षण को ध्यान में रखकर पेशा कानून बनाया गया । बावजूद इसके आज तक कानून पर अमल नहीं किया गया।  बस्तर में अडानी के लिए 80 फीट चौड़ी सड़क बनाई जा रही है, ।जिससे उन्हें यहां से कोयला, लोहा और हीरा परिवहन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अटल श्रीवास्तव ने दावा किया कि “नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों को मारा जा रहा है। जवानों की बलि चढ़ाई जा रही है। जबकि एसपी और आईजी एसी कमरों में बैठकर तमाशा देख रहे हैं।”

मणिपुर मुद्दा और राहुल गांधी की पदयात्रा

अटल ने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि “गृहमंत्री सिर्फ एक बार मणिपुर गए, लेकिन देश की एकता और अखंडता को बचाने का काम राहुल गांधी ने किया। आज मणिपुर जल रहा है लेकिन भारत सरकार आँख मूँदकर बैठी है।”

कांग्रेस की चेतावनी: अडानी दंड योजना लाएंगे

विधायक अटल ने कटाक्ष करते हुए कहा, “गूगल चाचा ने बताया है कि अडानी की संपत्ति 12.5 लाख करोड़ रुपये है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो ‘अडानी दंड योजना’ लाकर इस संपत्ति को गरीबों में बांटेंगे।”

चरणदास महंत: “ईडी-सीबीआई के डर से नहीं झुकेंगे”

छत्तीसगढ़ विधान सभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि “भूपेश बघेल के पुत्र को टारगेट कर राजनीतिक बदले की कार्रवाई की जा रही है। हमने भारतमाला प्रोजेक्ट की सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन सरकार ने ईओडब्ल्यू को लगा दिया, जिससे भ्रष्टाचारियों को बचाया जा सकें।”

उन्होंने यह भी कहा कि “एक आदिवासी मुख्यमंत्री से प्रदेशवासियों को उम्मीद थी, लेकिन जंगल काटे जा रहे हैं, और अडानी को सब सौंपा जा रहा है।”

कांग्रेस का संकल्प: आंदोलन जारी रहेगा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन शुक्ला और प्रमोद नायक ने भी उपस्थित लोगों। को संबोधित किया दोनों कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “चाहे ईडी आए, सीबीआई या आईडी, कांग्रेस डरने वाली नहीं है। भूपेश बघेल को झुकाया नहीं जा सकता। जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।”

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close