MP शिक्षक भर्ती 2025: तेरह हजार पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान, D.El.Ed वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल
यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) किया है।

MP शिक्षक भर्ती 2025/भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के लिए प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 13,000 से भी ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) किया है।
इस भर्ती प्रक्रिया में B.Ed डिग्री धारकों को पात्र नहीं माना गया है।MP शिक्षक भर्ती 2025
पदों का विवरण (Vacancy Details)
यह भर्ती दो विभागों के लिए की जा रही है:
-
स्कूल शिक्षा विभाग: 10,150 पद
-
जनजातीय कार्य विभाग: 2,939 पद
-
कुल पद: 13,089 पद
कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
-
उम्मीदवार का MP TET (प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 या 2024) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
-
कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय D.El.Ed डिप्लोमा।
-
या, 50% अंकों के साथ 12वीं पास एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में 4 वर्षीय स्नातक (B.El.Ed) डिग्री।
आयु सीमा (1 जनवरी 2025 तक):
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
-
आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है, यानी उनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
-
आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 जुलाई 2024
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 6 अगस्त 2024
-
परीक्षा की तारीख: 31 अगस्त 2025 (रविवार)
परीक्षा का समय:
-
पहली पाली: सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
-
दूसरी पाली: दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक
सैलरी और आवेदन शुल्क
-
वेतन (Salary): चयनित उम्मीदवारों को ₹25,300 प्रति माह का न्यूनतम वेतन मिलेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
-
आवेदन शुल्क (Application Fee):
-
अनारक्षित वर्ग (General): ₹500
-
OBC/SC/ST/दिव्यांग: ₹250
-
कसे करें आवेदन? (How to Apply)
-
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
-
यदि आपका प्रोफाइल रजिस्टर्ड नहीं है, तो पहले “प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन” पूरा करें।
-
अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
-
आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
-
अपने फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
-
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार फिर से जांच लें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।