LIVE UPDATE
Bilaspur

कोटा पुलिस ने घुमक्कड़ चोर को पकड़ा..इतना सामन बरामद..चोर ने बताई कहानी

आभूषण और सिलाई मशीन चोरी की वारदात कबूल

बिलासपुर…कोटा थाना क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर चोर को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्षेत्र में घूम-घूमकर बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सिलाई मशीन और नगद बरामद किया है..आरोपी हीरा सिंह नेताम,  ग्राम पेंड्री थाना तखतपुर  का रहने वाला है…

दो चोरी में दर्ज एफआईआर:

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना में दो अलग-अलग अपराध चोरी के दर्ज हैं । दोनों ही मामले में अपराधी के खिलाफ बीएनएसस की धारा 331(4), 305(ए) का अपराध दर्ज है।

आरोपी के खिलाफ मामले का विवरण

कोटा पुलिस के अनुसार 9 जून 2025 को एक महिला ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 7 जून को अपनी मां के घर बहतराई बिलासपुर गई थी8 जून को लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ हुआ पाया। पतासा जी के दौरान जानकारी मिली कि अज्ञात आरोपी ने घर से सोने-चांदी के लगभग ₹70,000 के गहने पर हाथ साफ किया है। इसी तरह एक अन्य दूसरे चोरी मामले में अपराध दर्ज कराया गया आरोपी ने  19 जून को घर से सिलाई मशीन पर हाथ साफ किया है

शिकायतें दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी हीरा सिंह नेताम की पहचान हुई।

पुलिस टीम ने संदेही को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की..आरोपी ने कोटा और भरारी क्षेत्र में चोरी की बात कबूल की। आरोपी के कब्जे से एक पुराना सिलाई मशीन और 1500 नगद जब्त किया गया

इस सफलता में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, और आरक्षक सोमेश्वर साहू (1206) की विशेष भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close