LIVE UPDATE
Bilaspur

पुलिस की बड़ी कार्रवाई…इलाहाबाद से नशीली दवाई का परिवहन करते आरोपी को पकड़ा… साढ़े 6 लाख का सामान जब्त

कार से बरामद हुआ नशीली दवाई का जखीरा

बिलासपुर—सकरी पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई कर नशीली सिरप का जखीरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार नशीली सिरप का परिवहन प्रयागराज से रायपुर के लिए किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर कार समेत आरोपी और नशीली दवा को अपने कब्जे में लिया। एनडीपीएस का अपराध कायम कर आरोपी को न्यायालय के सामने पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रायपुर निवासी मिथिलेश तिवारी है।
पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति प्रयागराज से रायपुर की तरफ स्वीफ्ट कार से नशीली कफ सिरप का खेप परिवहन कर रहा है। डिजायर कार का नम्बर एमएच 12 केएन 4428 है। सकरी पुलिस ने जानकारी को तत्काल पुलिस कप्तान के संज्ञान में लाया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया।
 रजनेश सिंह के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में तत्काल टीम तैयार कर मौके के लिए रवाना किया गया। टीम ने मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर स्वीफ्ट कार क्रमांक एमएच 12  केएन 4428 को ग्राम पाड़ स्थित कृष्णा ढाबा के पास घेराबन्दी कर रोका।
 छानबीन के दौरान वाहन में रखे कार्टून से 120 कफ सिरप सिरप बरामद किया । बरामद सिरप की कीमत करीब 25 हजार रूपयों से अधिक है। विधिवत कार्रवाई कर एनडीपीएस की  धारा 21 सी के तहत सिरप समेत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया गया। बरामद कार की कीमत करीब  6 लाख रुपयों से अधिक है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रायपुर निवासी मिथिलेश तिवारी बताया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया ।
सम्पूर्ण कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी रविन्द्र अनन्त सहायक उप निरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार,आरक्षक सरफराज खान,सुमन्त कश्यप,रवि शंकर सिरों और एसीसीयू की टीम का  महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close