LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

मस्तूरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय गिरफ्तार…तोरवा पुलिस की कार्रवाई…गाली गलौच धमकाने का आरोप…कोर्ट से जमानत

कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया..राजनीति से प्रेरित

बिलासपुर—मस्तूरी ब्लाक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा युवा मोर्चा नेता की शिकायत पर पुलिस ने नागेन्द्र राय को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत दर्ज अपराध की शिकायत सुनने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस नेता को जमानत पर छोड़ दिया है।

        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महमंद निवासी भाजयुमों नेता की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने ब्लाक कांग्रेस  अध्यक्ष नागेन्द्र राय के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने थाना पहुंचकर नागेन्द्र राय के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दिया। शिकायत पर नागेन्द्र राय के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 351,2 के  अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    पुलिस ने नागेन्द्र राय को तत्काल ठिकाने में अपने हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के सामने दोपहर को पेश किया। यद्यपि कोर्ट ने राय को जमानत पर छोड़ दिया है। खबर के बाद कांग्रेस खेमें जमकर हलचल है। पुलिस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित होना बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav उनके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close