40 लीटर महुआ शराब जब्त: आंगन से चल रहा था अवैध कारोबार, महिला गिरफ्तार
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर… थाना कोनी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। ग्राम जलसों में एक महिला के घर के आंगन से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों निवासी प्रभा देवी वर्मा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान दो पीले रंग के 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों में 30 लीटर तथा दो हरे रंग के 5-5 लीटर डिब्बों में 10 लीटर, कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जुलूस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।





