दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज करते हुए झारखंड से दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात का कनेक्शन 22 जनवरी 2024 को हुई एक चाकूबाजी की हत्या से जुड़ा है, जिसे ‘खून का बदला खून’ से लेने के लिए अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान राजेश साव (29), जो मास्टरमाइंड करण साव का ममेरा भाई है, और शूटर बबलू उर्फ बड़का (27) के रूप में की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएसपी दुर्ग सुखनंदन राठौर ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को गाड़ी टकराने के विवाद में करण साव के चचेरे भाई शिवम साव (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विकास प्रजापति का चचेरा भाई जेल में बंद है।

करण साव इसी हत्या का बदला लेना चाहता था।करण साव ने अपने बेरोजगार ममेरे भाई राजेश साव को साथ लिया। राजेश, जो भिलाई से वाकिफ था, ने झारखंड से पेशेवर शूटर बबलू उर्फ बड़का और दो अन्य को विकास प्रजापति की हत्या के लिए सुपारी देकर तैयार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करण साव ने पिस्टल और गोलियां खरीदने के लिए राजेश साव को ₹55,000 दिए और शूटरों को रहने के लिए अपना गोदाम, बाइक और मोबाइल-सिम भी उपलब्ध कराया।14 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे, घासीदास नगर, जामुल में बाइक सवार बदमाशों ने भिलाई कैंप-02 निवासी विकास प्रजापति (26) पर फायरिंग की।

वारदात के बाद शूटरों ने करण साव को बताया कि निशाना चूक गया और विकास प्रजापति की जान बच गई। इसके बाद शूटरों ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल और गोलियां करण को लौटा दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शूटर अपने प्लान के मुताबिक जामुल से भिलाई-3 तक बाइक से गए, जहाँ बाइक सड़क किनारे खड़ी करके ऑटो से रायपुर की तरफ भागे और फिर वहाँ से झारखंड लौट गए।

जब्ती और आगे की कार्रवाई:

पुलिस ने इस सुनियोजित हमले की जांच शुरू की और मास्टरमाइंड करण साव समेत 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब झारखंड से गिरफ्तार किए गए राजेश साव (मास्टरमाइंड का ममेरा भाई) और शूटर बबलू उर्फ बड़का से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, 7.65 एमएम कारतूस और हीरो पैशन बाइक जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।