LIVE UPDATE
Bilaspur

सड़क पर जन्मदिन का हंगामा: जश्न मनाते 10 युवक गिरफ्तार, बुलेट जब्त.. कान पड़कर उठा बैठक

बिलासपुर…शहर में सड़कों पर हुड़दंग और जश्न के नाम पर आम लोगों को परेशान करने और हंगामा मचाने वालों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सकरी क्षेत्र का है। जहां कुछ युवको ने बुलेट मोटरसाइकिल सड़क के बीच खड़ा कर जन्मदिन का केक काटा। और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की कोशिश की।

घटना 7 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है।, जब उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने युवकों ने सार्वजनिक मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू किया। केक को मोटरसाइकिल की सीट पर सजाया। सड़क को मानो पार्टी स्पॉट बनाया। जिससे आम लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानी हुई।

शिकायत मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न सिर्फ इन युवकों पर मामला दर्ज किया, बल्कि उन्हें खुली सड़क पर कान पकड़ कर उठक-बैठक भी कराई।  यह दृश्य दूसरों के लिए चेतावनी बन सके।

गिरफ्तार युवकों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. रवि चतुर्वेदी (20 वर्ष), सतनाम नगर
  2. ऋतिक सोनी (22 वर्ष), आनंद नगर
  3. गोविंद रजक (19 वर्ष), उसलापुर
  4. निखिल पटेल (19 वर्ष), साई नगर
  5. प्रशांत भारती (19 वर्ष), साई नगर
  6. ओंकार लहरे (20 वर्ष), बगीचापारा
  7. विक्रांत लहरे (19 वर्ष), डीहपारा
  8. समीर नवरंग (25 वर्ष), आनंद नगर
  9. असकरण दास कुर्रे (20 वर्ष), बगीचापारा
  10. विशाल लहरे (20 वर्ष), बगीचापारा

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button