बिलासपुर… पुलिस ने सट्टे के संगठित नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सकरी थाना क्षेत्र के ओम स्पेस कॉलोनी में दबिश देकर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गैंग को धर दबोचा। कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

बीट सिस्टम और टेक्निकल इनपुट से टूटा नेटवर्क

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सकरी पुलिस को बीट सिस्टम और ACCU टीम की तकनीकी सहायता से इस गिरोह की सटीक जानकारी मिली। 29 अप्रैल को की गई दबिश में पुलिस ने मौके से सट्टा ऑपरेट करने का पूरा सेटअप जब्त किया। शुरुआती जांच में साफ हुआ कि गिरोह लूडो ऐप और IPL मैचों के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था।

2 करोड़ का सट्टा, डिजिटल सबूतों ने खोली परतें

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब्त मोबाइल और लैपटॉप के विश्लेषण में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के सट्टे का लेन-देन सामने आया है। पुलिस को 21 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, 8 पासबुक और एक क्रेटा कार मिली, जो इस पूरे नेटवर्क के संचालन में इस्तेमाल हो रही थी।

मास्टरमाइंड पहले भी रडार पर

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरोह का सरगना राहुल छाबड़ा पहले भी पुलिस कार्रवाई झेल चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसने अन्य राज्यों से नेटवर्क जोड़कर सट्टे का धंधा फिर खड़ा कर लिया। इस बार पुलिस ने सीधे पूरे ऑपरेशन को ही ध्वस्त कर दिया।

MP से जुड़े तार, अंतरराज्यीय लिंक की जांच तेज

गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के सागर, कटनी और बालाघाट के कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस अब बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य राज्यों के आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सके।

कड़ी धाराओं में कार्रवाई, जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि बिलासपुर पुलिस का यह एक्शन संकेत देता है कि ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क अब सीधे निशाने पर है—डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए चलने वाले इस अवैध कारोबार पर अब लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।