LIVE UPDATE
Bilaspur

घर में घुसकर दो भाइयों ने लाठी डण्डे से पीटा…बुजुर्ग की मौत….पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार…

घर में घुसकर आरोपियों ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

बिलासपुर—हिर्री पुलिस ने हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम रामलाल बघेल और जीवन बघेल है। दोनो आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद किया है। 
 हिर्री पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर  रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 19 जून 25 की शाम साढ़े 6 बजे के आसपास मंदिर के पास रामलाल बघेल गंदी गंदी गाली बक रहा था। पीड़िता के पति रामशंकर निषाद ने गाली गलौज का विरोध किया। इसके बाद रामलाल बघेल और उसका भाई जीवन बघेल घर में घुस कर गाली गलौच देना शुरू कर दिया। दोनों मिलकर रमाशंकर  को मारने लगे।
  मारपीट को छुड़ाने रमाशंकर का पिता प्यारे लाल निषाद और उसकी बेटी बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन रामलाल बघेल और जीवन बघेल की लाठी से प्यारेलाल निषाद गिर गया। बावजूद इसके दोनों आरोपियों ने मारपीट करना नहीं छोड़ा। लाठी के प्रहार से पीड़िता का श्वसुर प्यारे लाल निषाद लहु लुहान हो गया। आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 रिपोर्ट को गंभीरता से लेते पुलिस ने अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। दोनों ने अपराध कबूल किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डे को भी बरामद किया। आरोपियों को बीएनएस की  103 (1), 3 ( 5 ) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close