Bilaspur
विधि विधान से अमेरिकी दम्पत्ति ने बच्ची को गोद…उपमुख्यमंत्री भी बने गवाह..कहा..बच्ची को मिलेगा शानदार जीवन
डिप्टी सीएम ने किया बच्ची को अमेरिकी दम्पत्ति के हवाले

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—बिलासपुर कुदुदंड स्थित सेवा भारती मातृछाया की एक बालिका को अमेरिकी दंपति ने विधि-विधान और कानूनी प्रक्रिया से गोद लिया है। भावुक क्षण में उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से बालिका को अमरीकी दंपति के हवाले किया। मौके पर सेवा भारती परिवार ने अत्यंत खुशी जाहिर किया। साथ ही अपनी भावनाओं को भी जाहिर किया।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, दत्तक ग्रहण करने वाले दंपति ने प्रसन्न होकर बच्ची को गोद लिया है। उन्हें गोद लेने के लिए धन्यवाद देता हूं। नए माता पिता अच्छे से देखभाल करेंगे। इस मौके पर दंपति के परिवार के सदस्य भी खुश थे।
साव ने भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा कि बालिका अमेरिका में अपने नए माता-पिता मार्क ऐलन और कैली मेरिन के साथ एक सुरक्षित और समृद्ध वातावरण में रहेगी। अच्छी परवरिश, आधुनिक शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य मिलेगा। सेवा भारती के प्रयास से एक मासूम जीवन को नई दिशा और नया जीवन मिला है। समाज के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि, सेवा भारती मातृछाया सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठा बनाई है।
सेवा भारती ने कहा कि, बिलासपुर का यह सर्वसुविधायुक्त मातृछाया है। यहां बालिका का अच्छे से पालन हुआ है। बालिका संस्कारवान हैं। विदेश में भारत का नाम रोशन करेंगी। नए माता पिता और देश का भी नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष प्रदीप देशपांडे उपाध्यक्ष छेदू सिंह, सचिव भास्कर वर्तक समेत समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।