Jitiya Vrat 2025 Date-कब है संतान की लंबी उम्र का यह कठिन व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
Jitiya Vrat 2025 Tithi and Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में जितिया व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका का व्रत और जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त...

Jitiya Vrat 2025 Date/सनातन धर्म में संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए किया जाने वाला जितिया व्रत इस साल 14 सितंबर 2025, रविवार को रखा जाएगा। इस कठिन व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं, जिसमें माताएं पूरे दिन और रात निर्जला उपवास करती हैं।
यह व्रत खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त/Jitiya Vrat 2025 Date
वैदिक पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है।
अष्टमी तिथि की शुरुआत: 14 सितंबर 2025, सुबह 05 बजकर 04 मिनट से।
अष्टमी तिथि का समापन: 15 सितंबर 2025, सुबह 03 बजकर 06 मिनट पर।
इसी वजह से, व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा और इसका पारण अगले दिन यानी 15 सितंबर, सोमवार को किया जाएगा।
जितिया व्रत का धार्मिक महत्व/Jitiya Vrat 2025 Date
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जितिया व्रत रखने से संतान को जीवन में आने वाली हर कठिनाई से सुरक्षा मिलती है। यह व्रत संतान के सुख, समृद्धि और दीर्घायु के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
Jitiya Vrat 2025 Date/इस व्रत से घर-परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।
इस व्रत की शुरुआत की कहानी राजा जीमूतवाहन से जुड़ी है, जिन्होंने नाग जाति के लोगों को बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। यह व्रत माताओं के अपने बच्चों के प्रति प्रेम और त्याग का प्रतीक है।