LIVE UPDATE
Big news

UP Board Result 2026 Update, 18 मार्च से शुरू होगा 52 लाख छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन, जानें कब तक आएगा परिणाम

UP Board Result 2026 Update।प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई हैं।

UP Board Result 2026 Update। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अब बोर्ड का पूरा ध्यान मूल्यांकन प्रक्रिया पर है। प्रदेश के 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य अगले हफ्ते यानी 18 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है।​इस बार यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए कमर कस ली है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार प्रदेश भर के लगभग 249 केंद्रों पर कॉपियों की जांच की जाएगी। मुख्य मूल्यांकन से पहले 16 और 17 मार्च को शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा, ताकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की मानवीय भूल की गुंजाइश न रहे।

​कॉपियों में ‘रुपये’ मिलने पर नहीं मिलेंगे अंक।UP Board Result 2026 Update

​बोर्ड ने इस बार सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिन उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये या नोट मिलेंगे, उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। ऐसी कॉपियों का विवरण (अनुक्रमांक और विषय) अलग से दर्ज किया जाएगा, ताकि उन पर गंभीरता से जांच और कार्रवाई की जा सके। यह कदम बोर्ड की परीक्षाओं में शुचिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

​मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।UP Board Result 2026 Update

​कॉपियों की जांच के दौरान सुरक्षा को लेकर बोर्ड ने कई सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं:

  • ​मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • ​केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों के जरिए की जाएगी।
  • ​कॉपी जांचने के दौरान केंद्र के मुख्य द्वार बंद रहेंगे।
  • ​शिक्षक अपने साथ मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

कब जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे?

​यूपी बोर्ड ने 31 मार्च या 1 अप्रैल 2026 तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मूल्यांकन के बाद डेटा फीडिंग और मार्कशीट तैयार करने की प्रक्रिया में करीब 15 से 20 दिन का समय लगता है।

पिछले साल के ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर देख सकेंगे।

​एक नजर परीक्षा के आंकड़ों पर

  • कुल परीक्षार्थी: 52,30,297 (हाईस्कूल: 27,50,945 | इंटरमीडिएट: 24,79,352)
  • कुल परीक्षा केंद्र: 8,033
  • परीक्षा अवधि: 18 फरवरी से 12 मार्च 2026

Back to top button