Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता…पोस्टर से केन्द्रीय मंत्री गायब…सवाल से असहज साव ने बताया..पाकिस्तान को घुसकर मारा..शिक्षकों पर कही यह बात
हमारी प्रतिबद्धता बिलासपुर हवाई सेवा,रेल को बनाएंगे बेतहर..अरूण साव

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—-प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने एक निजी हॉटल में केन्द्र सरकार की 11 सालों की उपलब्धियों को पेश किया। अरूण साव ने पत्रकारों को बताया कि मोदी सरकार ने संकल्प से सिद्दि मंत्र के साथ जनता की सेवा किया।
सबका साथ,सबका विकास के साथ मोदी ने तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा किया है। 11 सालों में देश का तेजी से विकास हुआ। मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। आपरेशन सिन्दूर चलाकर पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। अरूण साव ने पत्रकारो के ज्यादातर सवालों का जवाब गोलमोल दिया।
मतलब सवाल और जवाब के बीच कोई तालमेल नजर नहीं देखने को मिला। कई सवालों को उन्होने नेक्स्ट कहकर टाला। प्रेस वार्ता पोस्टर से केन्द्रीय मंत्री का चेहरा गायब प्रश्न ने उन्हें असहज कर दिया।
प्रेसवार्ता में दिग्गज भाजपा नेताओं की उपस्थिति
प्रेस वार्ता देर से शुरू हुई। इस दौारन मंच पर केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव के अलावा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला, जिला शहर और ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह, मोहित जायसवाल के अलाव भुपेन्द्र सवन्नी और मेयर एल पद्मजा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
11 साल की उपलब्धियों का वाचन
अरूण साव ने इस दौरान पत्रकारों को केन्द्र सरकार की 11 साल का लेखा जोखा पेश किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 11 साल की उपलब्धियों कम समय में पेश करना नामुमकिन है। सेवा सुरक्षा संस्कृति और शिक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मोदी की अगुवाई मेंं देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इतना सच है कि मोदी की अगुवाई में देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।
11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए चौधे नम्बर का बनाया। टेक्नोलॉजी को जन जन तक पहुंचा। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त किया। मतलब घर में घुसकर आतंक का सफाया किया। मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता है।
इन 11 सालों में मोदी की अगुवाई में देश की सेना को नई ताकत मिली है। स्वदेशी तकनीक का विकास हुआ है। एक दौर में देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे । आज 70 जिले नक्सविहीन हो चुके हैं। भारत में डिजिटल लेनदेन का प्रचलन बढ़ा है। मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरुआत कर 44 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचना शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री ने ईजी आफ डूइंग बिजनेस को जमीन पर उतारते हुए भारत को 142 सी रैंक से 63 रैंक तक पहुंचा है। साव ने इस दौरान चन्द्रयान की सफलता का जिक्र किया। उन्होने बताया कि देश की आधारभूत संरचना को बेहतर किया। जानकारी दिया कि सिंचाई परियोजनाओं से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया है। दावा किया कि साल 2047 तक भारत की गिनती विकसित राष्ट्र में होगी।
शिक्षकों का पद खत्म किया जा रहा
युक्तियुक्तकरण से 10463 स्कूल बंद हो रहे हैं , 45000 शिक्षकों का पद भी खत्म हो रहा है। चुनाव में मोदी गारंटी में कहा गया कि 58000 पद खाली है। एलान किया कि 35000 पद भरेंगे। वर्तमान बजट में 20000 पद भरने का एलान किया। जब पद और स्कूल ही नहीं रहेंगे, तो भर्ती कहां से करेंगे? उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मोदी गारंटी को कितना पूरा किया गया। और क्या क्या करना है। इस पर फिर कभी चर्चा कर लेंगे। मामले में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है। आज हम लोग केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।
विकसित भारत का रोडमैप
भारत की अर्थव्यवस्था पहले से एक क्रम ऊपर आ गई है। पहले स्थान पर कब आएगी? अरूण साव ने बताया कि हमारा विजन 2047 तक विकसित भारत तैयार करना है। जिसकी नीव प्रधानमंत्री मोदी ने 11 वर्षों में रख दिया। विकसित भारत का रोड मैप तैयार है।
रेल और हवाई सेवा की हालत पस्त
केंद्र सरकार की दो बड़ी योजनाएं बिलासपुर में चल रही है। एक योजना रेल विकास का है तो दूसरा हवाई सेवा का है। दोनों की स्थिति ठीक नहीं चल रही है? रेल सेवा पूरी तरह से चरमरा गयी है। गाड़ियां 18 घंटे लेट हैं। इसकी वजह क्या हो सकती है। या फिर कह दें इस पर सवाल ही नही किया जाए। हवाई सेवा को लेकर हाईकोर्ट से केन्द्र और राज्य को फटकार पड़ती है। हवाई सेवा आंदोलन से जुड़े दो विधायक आपके साथ इस समय मंच पर भी हैं। क्या बिलासपुर हवाई सेवा की स्थिति सुधरेगी।
रेल और हवाई सेवा का विकास
अरूण साव ने गोलमोल जवाब में बताया कि 2014 के बाद मोदी की अगुवाई में रेलवे बजट में ज्यादा राशि दी जा रही है। अमृत स्टेशन ,ओवर ब्रिज,ओव्हर ब्रिज पुल पुलिया बनाया जा रहा है। रेलवे का तेजी से विकास हो रहा है। रेल बजट 9 गुना बड़ा हो गया है। वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा हवाई सेवा का काम मोदी सरकार ने शुरू किया। बिलासपुर हवाईसेवा अधोसरंचना का विकास तेजी से चल रहा है। हमारी सरकार ने ही अंबिकापुर हवाई सेवा शुरू किया। बिलासपुर हवाई सेवा को और आगे बढ़ाएंगे यह हमारी प्रतिबद्धता है।
शिक्षक भर्ती पर कही यह बात
केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। लेकिन प्रेस वार्ता पोस्टर में केन्द्रीय मंत्री तोखन का फोटो कहीं नजर नहीं आ रहा है। क्या यह उचित है। जबकि केन्द्रीय मंत्री भी प्रेस वार्ता में बैठे है। सवाल पर उपमुख्मंत्री ने जवाब नहीं देते हुए नेक्स्ट प्रश्न पूछने को कहा।