LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

ईडी की छापेमारी: पूर्व मुख्यमंत्री के घर पहुँचे टी.एस… सिंहदेव ने कहा..लोकतंत्र की रक्षा में कांग्रेस भूपेश के साथ

वरिष्ट कांग्रेस नेता और विधायक पहुँचे भूपेश के निवास

बिलासपुर…छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव, विधायक अनिला भेड़िया,  लक्षेश्वर बघेल, उमेश पटेल समेत सभी अन्य विधायक पार्टी पदाधिकारियों के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं ने अपना दौरा प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की आज सुबह छापेमारी के बाद किया।

पत्रकारों से सिंहदेव ने पत्रकारों से कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व भूपेश बघेल और उनके परिवार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है. उन्होंने  ईडी की कार्रवाई की निंदा की…उन्होंने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया..कांग्रेस ED की  कार्रवाई को राज्य और देश में महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रमों से पहले विपक्षी आवाजों को दबाने के प्रयास के रूप में देखती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि इस तरह के हथकंडे कांग्रेस पार्टी के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत से खड़ी है..रअपने उन नेताओं का समर्थन करती रहेगी… जिन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए निस्वार्थ सेवा की है।

कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी.. विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाली किसी भी राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता इन घटनाओं को बारीकी से देख रही है.. कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र तथा अपने नेताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close