LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

PSC की पढ़ाई के लिये किराए पर लिया कमरा.. रंगरेलियां मनाते पकड़ा युवक… पुलिस की दबिश से खुला राज 

बिलासपुर..शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बंगालीपारा में पीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र के किराए के कमरे में पुलिस ने अचानक दबिश दी, जहाँ वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। घटना ने मोहल्ले में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान अर्श अली के रूप में हुई है,l  मूलतः सरगुजा जिले के लखनपुर का रहने वाला है।  सरकंडा क्षेत्र की एक कोचिंग संस्था में पीएससी की तैयारी कर रहा था और बंगालीपारा में किराए के मकान में रह रहा था।

स्थानीय लोगों ने युवक पर आरोप लगाया था कि वह अक्सर अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में लाता था, l शराबखोरी और अनुचित गतिविधियों का संदेह था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को गतिविधि की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संयुक्त रूप से दबिश दी गई

पुलिस जब कमरे में पहुँची, तो अर्श अली एक युवती के साथ एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिला। पूछताछ के दौरान युवक ने पहले युवती को “मित्र” बताया,l  फिर अपना बयान बदलते हुए उसे “बहन” बताने लगा। पुलिस ने पूछताछ में पाया कि दोनों के बीच पारिवारिक संबंध नहीं थे

पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को सूचित कियाl  युवती को सुरक्षित उनके अभिभावकों को सौंप दियाl, जबकि युवक अर्श अली के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

स्थानीय लोग इस घटना के बाद किरायेदार सत्यापन और एकल पुरुषों के आवास संबंधी निगरानी को लेकर पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close