LIVE UPDATE
Big news

केन्द्रीय जेल के कैदियों ने भी किया गंगा स्नान…किसी ने लोटा से किया अभिषेक..किसी ने डूबकी लगाकर कर किया पार

सरकार के आदेश पर कैदियों ने किया गंगा स्नान

बिलासपुर—केन्द्रीय जेल बिलासपुर में सवेरे प्रयागराज महाकुंभ से मंगाये गये गंगा जल से कैदियों का सामूहिक स्नान करवाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री जय शर्मा के निर्देश पर जेल में बंद कैदियों ने पहली बार आध्यात्मिक स्नान का आनंद उठाया। केन्द्रीय जेल में बंद करीब दो हजार कैदियों ने हर-हर गंगे के जयघोषण के साथ गंगा जल में डुबकी लगाया। साथ ही सद्ममार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
            जानकारी देते चलें कि केन्द्रीय जेल में दो दिन पहले प्रयागराज से कैदियों को स्नान कराने गंगा जल लाया गया। स्न्नान से पहले गंगा जल को पूजा- अर्चना के साथ विधि-विधान से जेल की चहार दीवारियों के भीतर लाया गया। कैदियों की भजन मण्डली ने जेल के मुख्य द्वार से गंगा जल को सुन्दरता से सजायी गई मटकियों में रख कर टंकियों और अन्य कैदियों तक पहुंचाया।
बताते चलें कि महाकुंभ स्नान को लेकर जेल प्रशासन ने पहले से ही इंतजाम किया था। जेल अधीक्षक खोमेश मण्डावी ने बताया कि कैदियों के नहाने वाली टंकी को भी चारों तरफ से सजाया गया था। राज्य सरकार के साथ ही जेल प्रशासन ने भी अलग से 40 लीटर गंगा जल की व्यवस्था किया था। पूजा पाठ के बाद सभी कैदियों ने अपने अपने तरीके से गंगा में डुूबकी लगाकर अपने किए गए गलत कार्य को लेकर पश्चाताप किया।  किसी ने लोटे से स्नान किया तो कईयों ने टंकी में डुबकी लगाकर हर हर गंगे बोला। इस दौरान कैदियों ने राज्य शासन के जेल में गंगा स्नान कराने की पहल का स्वागत किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close