LIVE UPDATE
Chhattisgarh

ब्लैकमेलिंग की कीमत: न्यायिक हिरासत में महिला आरोपी …अश्लील वीडियो बनाकर मांगे थे 5 लाख रुपये”

भिलाई…पुरानी भिलाई पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग केस का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी रजनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर एक निजी सुरक्षा गार्ड को नशीली चीज़ खिला कर अश्लील वीडियो बनाने और फिर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का संगीन आरोप है।

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तवर ने जानकारी दी कि पीड़ित युवक एक सिक्योरिटी गार्ड है। कंपनी द्वारा दिए गए मकान में अकेले रहता था। आरोपी महिला रजनी यादव, जो तलाकशुदा है, उसी मोहल्ले में रहती थी और अक्सर पीड़ित के घर आती-जाती थी।

एक दिन उसने पीड़ित को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसका अश्लील वीडियो और फोटो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की गई।

डर के मारे पीड़ित ने नौकरी छोड़ दी, मकान खाली कर दिया और गांव भाग गया। लेकिन रजनी यादव लगातार कॉल कर पैसे मांगती रही। मजबूरी में पीड़ित ने अपने पिता की ज़मीन गिरवी रखकर 3 लाख रुपये आरोपी को  दिए। जब महिला ने शेष रकम के लिए दबाव बढ़ाया, तब  युवक ने पुरानी भिलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 308(2), 351(2) बीएनएस के तह मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सबूतों के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन जब्त किया गया।

अभियुक्ता का आपराधिक रिकॉर्ड

रजनी यादव मूलतः घंटाघर चौक, थाना पवई, जिला पन्ना की रहने वाली है। फिलहाल वह सीएसपीटीसीएल कॉलोनी, भिलाई में निवास कर रही थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि थाना जामुल, जिला दुर्ग में भी उस पर एक और गंभीर मामला दर्ज है।  जिसमें धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत हो चुका है।

फिलहाल स्थिति

रजनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close