LIVE UPDATE
Big news

छत्तीसगढ़ सरकार में तालमेल की कमी…अलग-अलग पॉवर सेन्टर…पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा…यदि अध्यक्ष बना तो ऐसा करूंगा

निशिकान्त का बयान निन्दनीय...पहलगाम घटना कायराना हरकत..सिंहदेव

बिलासपुर—पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे। मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना से पहले कांग्रेस भवन में पत्रकारों से संवाद किया। उन्होने निशिकान्त दुबे के सीजेआई पर बयान को गलत बताया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकाल में तालमेल की कमी है। इसकी मुख्य वजह सत्ता के अलग अलग सेन्टर हैं। इसकी वजह से विकास तो कहीं नजर नहीं आ रहा है..यूं कहें कि सरकार सिर्फ चल रही है। सिंहदेव ने बताया किए पीसीसी अध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर चर्चा है…पत्रकारों ने मेरा नाम भी शामिल कर लिया है। यदि अध्यक्ष बना तो संगठन को साथ लेकर चलने के अलावा…ऐसे काम जिसे हमने कहा..लेकिन नहीं हुआ..उसे जरूर पूरा करूंगा…कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा।

अलग अलग पॉवर सेन्टर

   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अल्प प्रवास पर मुंगेली रवाना होने से पहले बिलासपुर पहुंचे। नेताओं से भेंट मुलाकात के बाद सिंहदेव ने पत्रकारों से संवाद किया। सवाल जवाब के दौरान बताया कि सरकार सिर्फ चल रही है। विकास के नाम पर सिर्फ हीला हवाली है। कहीं कुछ काम नहीं हो रहा है। उन्होने इसकी वजह सरकार में अलग अलग पॉवर सेन्टर होना बताया। सिंहदेव ने कहा कि पांच लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं। अधिकारी किसकी बात माने उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। 

हार का समीकरण..जीत का बताया फण्डा

एक सवाल पर टीएस सिंहदेव ने हार और जीत का समीकरण बताया। उन्होने जानकारी दिया कि उन्होने जानकारी दिया कि सरगुजा में 12 और बस्तर में 14 आदिवासी सीट हैं। शहरी क्षेत्र में 20 सीट हैं…इसके अलावा 30 सीट ऐसी हैं जहां शहरो में रहने वाली वाली आबादी है। 44 सीट हम ग्रामीण परिवेश से मानते हैं। साल 2018 में बस्तर और सरगुजा से कांग्रेस को  बड़ी सफलता मिली। इस बार नहीं अपेक्षित सफलता नहीं मिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस को बढ़त मिली। लेकिन इस बार ऐसा सफलता देखने को नहीं मिली।

एक बार फिर चर्चा..यदि अध्यक्ष बना तो 

पीसीसी अध्यक्ष बनने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब परिवर्तन होता है..तो चर्चा होती है..चर्चा में पहले भी रहा..एक बार फिर चर्चा में हूं…। दरअसल एआईसीसी ने एलान किया कि बड़े पैमाने पर संगठन में परिवर्तन होगा…ओडिशा, उत्तरप्रदेश,दिल्ली में हुआ भी…फिर चर्चा छत्तीसगढ़ को लेकर भी हुई । इसके चलते मीडिया में मेरे नाम की चर्चा भी हुई। लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है। छत्तीसगढ़ का  फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस को लेना है। अध्यक्ष बने तो संगठन को लेकर क्या नजरिया रहेगा…जवाब में टीएस ने कहा कि लोगों को लेकर चलना अध्यक्ष की पहली जिम्मेदारी है। संगठन को मजबूत बनाना सबसे महत्वपूर्ण काम है। संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा सक्रिय बनाकर रखना भी है।

अपराधी को बनाया पदाधिकारी

क्या कार्यकर्ताओं की कमी है…एक अपराधी को संगठन में अध्यक्ष पद दे दिया। उन्होने बताया कि यदि अपराध साबित हो गया है तो जिम्मेदारी देना गलत है। कानूनी प्रकरण में बड़े दांव पेंच होते हैं। आरोपी और दोषी साबित होने में अन्तर होता है। इस बात को समझना होगा। 

पहलकाम घटना और निशिकान्त के बयान की निन्दा

सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि पहलगाम में बहुत बुरा हुआ है। मुझे जानकारी मिली है कि घटना के समय सुरक्षा सैनिक भी नहीं थे…। 28 लोगों को धर्म जाति पूछकर मारा गया है। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी घटना को लेकर चर्चा है। कुछ दिन पहले ही वहां के सैनिक प्रमुख ने भी धर्म को लेकर बयान दिया है..जो गलत है…खुफिया तंत्र भी कमजोर साबित हुआ है। निशिकान्त ने सीजेआई के खिलाफ निन्दनीय बयान दिया है..। 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close