LIVE UPDATE
Big news

रसूखदार का आदतन बदमाश बेटा गिरफ्तार…दो अलग अलग मामले में पुलिस ने पकड़ा…पूछताछ के बाद जेल दाखिल

रसूखदार बाप का आदतन बदमाश बेटा गिरफ्तार

बिलासपुर—-चकरभाठा पुलिस ने लूटपाट और छेड़छाड़ को अंजाम देने और एफाईआर दर्ज की जानकारी के बाद फरार आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अक्टूबर से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन बीएनएस की धारा 74, 296, 115(2), 324(4), 126(2), 3(5),309(6) 351(4) के तहत जेल दाखिल कराया है।
चकरभाठा पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर पुराने लंबित प्रकरणों को लेकर लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
         पुलिस ने अभियान के दौरान अक्टूबर महीने से लगातार फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार देविका विहार राजकिशोर नगर निवासी अंकित सिंह ठाकुर ने 2 अक्टूबर 2024 की रात्रि काली ढाबा के पास पीडिता से अश्लील गाली गलौच और छेड़छाड़  किया। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता की शिकायत पर तत्कालीन समय आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 296, 115(2), 324(4), 126(2), 3(5) का अपराध दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
  इसके अलावा आरोपी अंकित सिंह ठाकुर के खिलाफ रामावैली निवासी  वेदान्त शुक्ला की शिकायत पर भी थाने में प्रकरण दर्ज है। आरोपी ने 2 अक्टूबर 2024 को रामावैली गेट के पास वेदान्त शुक्ला से अश्लील गाली गलौच कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चकरभाठा में बीएनएस की धारा 309(6) 351(4) 3(5) का अपराध दर्ज किया गया।
अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर स्थित आरोपी के ठिकाने पर धावा बोला। घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया्। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close