LIVE UPDATE
Big news

पूर्व आरबीआई गवर्नर को नई जिम्मेदारी…भारत सरकार ने बनाया प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव..कई पदों पर कर चुके हैं सेवा

शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री प्रधान सचिव की जिम्मेदारी

बिलासपुर—भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को भारत सरकार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा प्रधान सचिव नियुक्त किया है। खबर की पुष्टि समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने की है। जानकारी देते चलें कि शक्तिकांत दास तमिलनाडू कैडर के अधिकारी रहे है। शक्तिकांत दास आईएएस से रिटायर्ड होने से पहले और बाद तक देश के कई बढे पदों पर अपनी सेवाएं दी है।

        भारत सरकार ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री का दूसरा प्रधान सचिव बनाया है। बताते चलें कि शक्तिकांत दास 15 वें वित्त आयोग के सदस्य रह चुके हैं। शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। दास का कार्यकाल प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक या अगले आदेश तक होगा.।

 जानकारी देते चलें कि इस समय गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा फिलहाल प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close