LIVE UPDATE
Big news

नहीं उतरा सीएम का उड़न खटोला…फिर भी ओखर को लाखों की सौगात…जनप्रतिनिधियों ने बताया..मुख्यमंत्री भी हुए मायूस

नहीं मुख्यमंत्री... फिर लाखों जनता को करोड़ों की सौगात

बिलासपुर….मस्तूरी क्षेत्र के ओखर में मुख्यमंत्री का उड़न खटोला नहीं उतरा। निश्चित रूप से इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में निराशा देखने को मिली। लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जनप्रतिनिधियों ने जनता को निराश नहीं होने दिया। ओखर की जनता की मायूसी को खुशी बदल दिया। ओखर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उपस्थित भीड़ और स्थानीय जनता पर सौगात की झड़ी लगाते हुए विकास की तस्वीर को साझा किया। जनप्रतिनिधियों ने जनता को बताया कि संभव नहीं है कि जनता याद करे और मुख्यमंत्री ना आए। लेकिन कभी कभी परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि मुख्यमंत्री का आना संभव नहीं हो पाता है। लेकिन सरकार हमेशा जनता के साथ और आसपास है।
सुशासन तिहार के तहत मस्तूरी ब्लॉक के ओखर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री का उड़न खटोला ओखर में नहीं उतरा। बताया गया कि अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री का ओखर आगमन नहीं हुआ। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री भी मायूस हैं।
शिविर में पहुंचे पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अरूणा चन्द्रप्रकाश सूर्या, सतकली बावरे, जनपद सदस्य सरिता नरेन्द्र नायक, हेमचंद भागर्व, मेनका सुमीत जगत, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारिों ने शिविर में शिरकत किया। जनप्रतिनिधिन और आलाधिकारियों ने शिविर में लगाए गए सभी स्टाल का निरीक्षण किया।
शिविर को अपने संबोधन में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में विकास की नई तस्वीर बना रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखकर सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कामकाज और योजनाओं समीक्षा करने जनता के बीच पहुंच रहे हैं। लेकिन किन्ही कारणों से ओखर में मुख्यमंत्री का आगमन नहीं हो सका। इस बात को लेकर खुद मुख्यमंत्री भी मायूस हैं कि ओखर की जनता से संवाद नहीं हो पाया। लेकिन ओखर की जनता को मायूस होने की जरूरत नहीं है सरकार और मुख्यमंत्री जनता के साथ और आस पास हैं।
  बांधी ने कहा ,समस्याओं का समय पर निराकरण करने के उद्देश्य से ही प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार में सरकार लोगों के गांव, घर तक पहुंचकर समस्याओं को ना केवल सुन रही है बल्कि निराकरण भी कर रही है। संभागायुक्त सुनील जैन ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति प्रसन्न करने वाली है। इससे जाहिर होता है कि जनता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। इस दौरान संभागायुक्त ने भीषण जल संकट और भू-जल के लगातार गिरते स्तर पर चिंता जाहिर किया। साथ ही जल संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय बताए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सुशासन तिहार के तहत 5124 आवेदन मिले। 4956 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। संभागयुक्त एवं कलेक्टर ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया |

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शिविर में राजस्व विभाग ने किसान किताब, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसिकल, सहायक यंत्र का वितरण किया।  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समूह की दीदियों को एनआरएलएम के तहत ऋण लिंकेज की राशि छह समूहों को 10.50 लाख रुपए दिये।  पाँच समूहों को  8 लाख रुपए राशि का चेक और जॉब कार्ड दिया। कृषि विभाग ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य विभाग ने मछली जाल, और आईस बॉक्स प्रदान किया। इसके अलावाअनेक हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close