LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Video: विधायक के ड्राइवर ने किया आदिवासी युवती का यौन उत्पीड़न… एफआईआर दर्ज.. विधायक ने कही यह बात

अंबिकापुर….सीतापुर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के वाहन चालक उमेश प्रधान पर सरे राह यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है । थाने को अपनी लिखी शिकायत में आदिवासी महिला ने बताया कि आरोपी चालक उसके साथ सरे राह आलिंगन किया। विरोध करने पर विधायक के चालक ने उसे थप्पड़ भी मारा। पीड़िता की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2) और 74  के तहत अपराध दर्ज किया है । मामले में विधायक ने कहा कि नारी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। उसे नौकरी से निकालती है।

राखी के दिन हुई घटना

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता बताया कि  घटना 9 अगस्त 2025 को राखी के दिन की है। वह अपने भाई के साथ जा रही थी। इसी दौरान आरोपी उमेश प्रधान मौके पर पहुंचा । बलपूर्वक बाहों में भर लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे तीन-चार थप्पड़ भी मारा ।

भाई को भी दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी ।  गाली-गलौज करते हुए अपमानित भी किया।

विधायक ने आरोपी को हटाया

मामले पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि पीड़िता कुछ लोगों के साथ उनके पास आई थी । उमेश प्रधान पर मारपीट का आरोप लगा रही थी। विधायक के अनुसार, युवती पहले आरोपी से माफी मंगवाना चाहती थी।  बाद में उसने ‘थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से’ देने की बात कही। इस पर विधायक ने उसे ऐसा करने से रोकते हुए थाना जाकर FIR दर्ज कराने की सलाह दी।

नारी के सम्मान पर समझौता नहीं

विधायक टोप्पो ने स्पष्ट किया कि आरोपी उमेश प्रधान उनका दूसरा वाहन चलाता था। घटना के बाद उसे काम से निकाल दिया  है। उन्होंने कहा, “किसी भी नारी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।”

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close