LIVE UPDATE
Big news

छत से टपका पानी…तो इंजीनियर और ठेकेदार की खैर नहीं.. समय सीमा में बोले कलेक्टर…जल्द शुरू होगा सुराज अभियान

ग्राम सुराज की तर्ज पर करें जनता की समस्याओं का समाधान--कलेक्टर

बिलासपुर,–समय सीमा बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया कि राज्य सरकार की योजनाओं पर तेजी के साथ काम करें। साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर लोगों को लाभ पहुंचाएं। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर ग्राम स्वराज की तर्ज पर अभियान शुरू होने वाला है। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि  तालाबों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ व्यवापक स्तर पर अभियान चलाएं। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
     कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा संपन्न होने के बाद अफसरों को विकास कार्यों को तेज गति से करना होगा। राज्य सरकार  जनता की समस्या, शिकायत और मांगों को लेकर ग्राम स्वराज योजना पर विचार कर रही है। इसके पहले सभी अधिकारियों को निर्देश है कि विभागीय योजनाओं में कसावट लायें। पटवारी, पंचायत सचिव, आरएईओ,  लाईनमेन से लोगों का ज्यादा काम होता है। सभी लोग अपने निर्धारित मुख्यालय में रहकर जनहित से जुड़े काम तत्परता से निराकरण करें।
कलेक्टर ने बताया कि 7 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है। पेयजल की समस्या के निराकरण पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना होगा। ग्राम पंचायतों में पेयजल जैसी समस्या का निराकण के लिए मूलभूत अथवा पन्द्रहवा वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया जा सकता है। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि अधिकांश कार्यालयों में उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक उपकरण लगाये जा चुके हैं।  दो-तीन दिनों में बचे  विभागों को भी पूरा कर लिया जाएगा।
     कलेक्टर ने मस्तुरी क्षेत्र में राशन वितरण की शिकायत को देखते हुए एसडीएम को आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। स्कूल जतन योजना की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रिपेयर के बाद इस साल बरसात में छत से पानी टपकेगा या लिकेज होने पर संबंधित सब इंजीनियर को निलंबित किया जायेगा। काम करने वाले ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड किया जायेगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button