Big news
पहलगाम की घटना पर फूटा शहर का गुस्सा..भाजयुमों ने जलाया पुतला…मजहबी आतंकियों को घर घुसकर मारा जाएगा
धर्म पूछककर हत्या करने वालों का एनकाउंटर की मांग..लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पूरा देश घटना के बाद उबल रहा है। बिलासपुर की जनता भी इससे अछूती नहीं है। आज अलग- अलग संगठनों ने शहर के अलग अलग चौक चौराहों पर आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोला। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्टा ने आतंकवाद का पुतला जलाकर आक्रोश जाहिर किया है। इसके अलावा संवेदनशील जनता ने मोमबत्ती मार्चपास्ट कर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि जाहिर किया है।
जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के पहलगाम में आतंकियों ने बिना किसी कारण 26 सैलानियों को बंदूक से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान आतंकियों ने सैलानियों का धर्म पूछा। इसके बाद बन्दूक की गोली 26 सैलानियों की छाती में उतार दिया। घटना के बाद पूरे देश में आतंकियों के खिलाफ विरोध और घृणा का वातावरण अपने आप बन गया। घटना को लेकर लोग पिछले एक दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
आतंकवादियों का जलाया पुतला
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की कायराना हरकत से बिलासपुर की जनता में भी जमकर आक्रोश है। घटना से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर मण्डल सरकन्डा ने आम जनता के साथ महामाया चौक में मौन प्रदर्शन किया। मोमबत्ती जलाकर सभी ने हमले में मृत देश के बहादुर नागरिकों को श्रद्धांजलि भेंट किया। इस दौरान भाजयुमों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर धर्म पूछकर हमला करने वाले क्रूर आतंकवादियों को जल्द से जल्द एनकाउंटर की मांग की है।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि देश के किसी भी नागरिक की हत्या को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। धर्म पूछ कर निर्मम हत्या की घटना आतंकियों की घृणि चेहरे को बेनकाब कर दिया है। देश इस प्रकार की हरकत को कभी बर्दास्त नहीं करेगा। हम भारतवासी प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि आतंकवादियों के घर घुसकर एनकाउंटर किया जाए। ऐसी मौत दी जाए जिसे पीढियों तक याद किया जाए। अब झुककर नही घर घुसकर बदला लेने का समय आ गया है।
शांत कश्मीर को बनाया अशांत
आम नागरिकों के साथ भाजपा नेताओं ने सीए़मडी चौक अमर जवान ज्योंति के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता मनीष अग्रवाल की अगुवाई में सभी ने दो मिनट रहकर आतंक के शिकार मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला। भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने कहा कि देश में अशांति फैलाने की दूषित मानसिकता को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आतंकवाद को पनाह देने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है। पहलगाम की बैसरन घाटी में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला लिया जाएगा। हम समझते थे कि आतंक का मजहब नही होता। लेकिन अब धर्म जाति पूछ कर हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। आतंकवादी कलमा नहीं पढ़ने वाले भोले भाले लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। हिंदू धर्म पर हमला और दुखद और अमानवीय है।
महिलाओं ने भी जताया भी आक्रोश
देवकीनन्दन चौक पर महिलाओं की समूह ने आतंकवाद के खिलाफ कैण्डल मार्च किया। महिलाओं ने कहा कि पहली बार समझ में आया कि आतंकवाद का भी मजहब होता है। अब सीमापार देश को अक्ल ठिकाने लगाने का समय आ गया है। भाजपा नेता आदित्य तिवारी ने कहा कि घटना का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा । भारत को अशांत करने वालों को घर घुसकर मारा जाएगा।