Big news
बरगढ़ से जम्मू कश्मीर भागते आरोपी पकड़ाया…पुलिस ने आरोपी को अकलतरा में किया गिरफ्तार..लड़की को कब्जे में लिया
शादी का झांसा देकर आरोपी ने लड़की का किया अपहरण

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर— कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले अपहृत बालिका का पता लगाकर हिरास्त में लेने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार अपहरण के बाद आरोपी लड़की को लेकर ओडिशा लेकर गया। जम्मू कश्मीर भगाने से पहले आरोपी शनी सारथी को अकलतरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी शनी महामायापारा रतनपुर का निवासी है।
रतनपुर पुलिस के अनुसार 2 जून 25 को पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि नाबालिक बेटी को कोई भगा कर ले गया है। मामले में तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस ने गुूमशुदगी रिपोर्ट दर्ज किया। पीड़ित परिवार ने यह भी जानकारी दिया कि उन्हें शनी सारथी पर शक है।
पुलिस ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया। पुलिस कप्तान के आदेश पर टीम को उडीसा बरगढ़ रवाना किया गया। ओडिशा के बरगढ में पतासाजी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी लड़की के साथ छत्तीसगढ़ वापस जा रहा है। वह जम्मू कश्मीर भागने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने सरायपाली महासमुंद में पतासाजी किया। इस दौरान पता चला कि आरोपी पुलिस से डरकर अकलतरा गया है। वहां जम्मू काशमीर जाने के फिराक में है। पुलिस ने अकलतरा में दबिश देकर आरोपी शनी सारथी को धर दबोचा। साथ में बालिका को कब्जे में लिया।
पूछताछ के दौरान बालिका ने आरोपी लगाया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उड़ीसा लेकर गया। इस दौरान शारीरिक रिश्ता भी बनाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में बीएनएस की धारा 87 और 12 पारकों एक्ट की धारा को जोड़ा। आरोपी को गिरफ्तार जेल दाखिल कराया गया है।