Teachers Transfers: छत्तीसगढ़ सरकार ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने व्याख्याताओं और प्रशिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

Teachers Transfers।स्थानांतरण सूची में तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अधीन कार्यरत कई अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। आदेश जारी होने के साथ ही तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अधीन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस तबादला आदेश से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ व्याख्याता और प्रशिक्षक प्रभावित हुए हैं। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से तकनीकी शिक्षण संस्थानों में मानव संसाधन का बेहतर उपयोग होगा और जरूरत के अनुसार स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तकनीकी शिक्षा विभाग समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं और संस्थानों में स्टाफ की जरूरत को देखते हुए तबादले करता है। इस बार भी विभाग ने कार्य व्यवस्था को संतुलित करने और शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अधीन अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया है। यह पदस्थापन फिलहाल अस्थायी होगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नए पदस्थापना स्थल पर समय पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।