LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Teacher Suspend- शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला आरोपी शिक्षक सलाखों के पीछे, महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Teacher Suspend/बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी वाड्रफनगर पुलिस ने महिला से रेप के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 फरवरी की रात लगभग 12 बजे वह अपने घर से बाहर बाथरूम जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से परिचित आरोपी प्रतोष पटेल  (40), निवासी ग्राम परसडीहा, चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर ने उसके साथ जबरन रेप किया।

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में धारा 64, 331(4) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाड्रफनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रतोष पटेल को 7 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Back to top button