LIVE UPDATE
Chhattisgarh

कैमरे में पकड़ी गई ‘ईमानदारी’ की एक्टिंग! रिश्वत लौटाते ही, इंजीनियर निलंबित !”

कांकेर… जिले में रिश्वतखोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुर्गकोंदल जनपद पंचायत में पदस्थ एक सब इंजीनियर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते और फिर लौटाते हुए कैमरे में कैद किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो ने जिला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है

मामला मावा मोदोल गांव में स्थित एक लाइब्रेरी भवन की मरम्मत से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, सब इंजीनियर ने मरम्मत कार्य का मूल्यांकन करने के एवज में एक स्थानीय ठेकेदार से 10,000 रुपये की मांग की थी। ठेकेदार ने राशि देने के बाद उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की

जैसे ही शिकायत की भनक सब इंजीनियर को लगी, उसने खुद को बचाने की कोशिश में रिश्वत की राशि वापस कर दी। लेकिन यह वापसी भी कैमरे की नजरों से बच नहीं सकी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ठेकेदार को पैसे लौटाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है, जिसके लिए वीडियो में दर्शकों को सावधानी बरतने की चेतावनी भी दी गई है।

वीडियो वायरल होते ही जिला पंचायत सीईओ ने सब इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है

 प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button