रायगढ.. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का हवाला देते हुए साइन ने दोहराया कि शराब घोटाले में लिप्त 22 निलंबित आबकारी अधिकारियों पर जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री  ने रायगढ़ प्रवास के दौरान पत्रकारों से कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में कई घोटाले सामने आए,.. मामले की जाँच प्रवर्तन निदेशालय  और राज्य की जांच एजेंसियां कर रही है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा,

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को उनके गुनाह की पूरी सजा दी जाएगी।”

मुख्यमंत्री के बयान के बाद निलंबित आबकारी अधिकारियों की मुश्किलें और गहराती दिख रही हैं। सूत्रों के अनुसार, ED की जांच में अब तक शराब घोटाले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं,..जो  अफसरों की भूमिका को संदिग्ध बनाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरु पूर्णिमा पर बनोरा आश्रम पहुंचे 

रायगढ़ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय अघोर गुरु पीठ आश्रम, बनोरा भी पहुंचे,.. बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 मिला ‘रेडी टू ईट’ का नया अवसर

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों को ‘रेडी टू ईट’ निर्माण कार्य के अनुबंध पत्र भी वितरित किए। उन्होंने घोषणा की कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य के 6 जिलों में महिला समूहों को पुनः यह कार्य सौंपा जा रहा है, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

‘मोदी की गारंटी’ पर काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ के अनुरूप प्रत्येक वादे को जमीनी स्तर पर पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि:

  • ₹3100 प्रति क्विंटल धान की खरीदी
  • बोनस का वितरण
  • चरण पादुका योजना
  • महतारी वंदन योजना

जैसी योजनाओं को तेज़ी से लागू किया जा रहा है ताकि गांव, गरीब और किसानों को सीधा लाभ मिले..