LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

किसी ने मांगा पानी..किसी ने सुनाया बिजली का दर्द..कलेक्टर ने दर्जनों फरियादियों की समस्या का किया तत्काल निराकरण

कलेक्टर ने विभाग को दिया आवेदन..कहा..समस्या खत्म कर सूचित करें

बिलासपुर—कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों को गंभीरता से सुना। कई समस्याओं का निराकरण मौके पर किया तो कई आवेदनों को विभागीय अधिकारियों के हवाले किया। साथ ही समय पर समस्या का निराकरण का आदेश दिया। जनदर्शन में 100 से अधिक आवेदन मिले।
           मंथन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सौ अधिक फरियादियों को सुना। कार्यक्रम में तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खरकेना सरपंच ने स्ट्रीट लाइट का आवेदन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जनसंख्या 5000 से अधिक है। बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती है। कलेक्टर ने आवेदन को मौके पर मौजूद सीईओ जिला पंचायत को देते हुए जरूरी कार्रवाई का आदेश दिया।
मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कर्रा सरपंच ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के सुधार और केबल तार में शॉट सर्किट होने की शिकायत की।सरपंच ने बताया कि बिजली के खंभो के क्षतिग्रस्त होने से बिजली का तार घरों के ऊपर केबल तार लटका है। कलेक्टर ने आवेदन सीएसपीडीसीएल के हवाले किया। तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अमसेना निवासियों ने बताया कि तालाब से बिना जरूरत पानी निकालकर बहाया जा रहा है। संजय अग्रवाल ने आवेदन जिला पंचायत सीईओ के हवाले किया।
  कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत धूमा के ग्रामीणों ने बताया कि वन भूमि में जबरदस्त काबिज हो रहे हैं। आवेदन पर कलेक्टर ने कोटा एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही का आदेश दिया। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत धनगवां निवासियों की भी समस्याओं को सुना। तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गुनसरी सरपंच और ग्रामीणों ने आश्रित ग्राम लिम्ही के शासकीय तालाब और  गौठान को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का आवेदन किया। महामाया विहार निवासी आरती रजक ने बताया कि शासकीय निस्तारी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।इसके अलावा तालापारोा के लोगों ने सार्वजनिक रोड पर अवैध निर्माण की शिकायत की है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close